चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप
25-Feb-2021 11:06 AM
PATNA : गुरुवार को बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. सदन मे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चल रहा है गतिरोध खत्म हो गया है. बुधवार को मंत्री मदन सहनी की टिप्पणी के बाद विपक्ष आक्रोशित हो गया था और लगातार कार्यवाही बाधित हुई थी. आज 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की और गतिरोध खत्म किया. 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सभी सदस्यों से अपील की कि वह एक दूसरे की भावनाओं का आदर करें और आपत्तिजनक बातों से किसी को आहत ना करें.
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद लेफ्ट के विधायक महबूब आलम में बुधवार को ही घटना का जिक्र किया उसके बाद ललित यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष में बैठे मंत्री विपक्ष को विरोधी दल का नेता मान कर सदन में जिस तरह की टीका टिप्पणी करते हैं वह परिपाटी बंद होनी चाहिए. इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि विपक्ष भी लोकतंत्र में सरकार का ही अंग होती है. उन्होंने बुधवार को ही घटना के लिए एक बार फिर से खेद जताया. विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार किसी भी कीमत पर किसी भी सदस्य की भावना को आहत नहीं होने देगी.
विजय कुमार चौधरी ने कहा कि विपक्ष के सदस्यों की तरफ से सदन में पूछा गया सवाल या उठाया गया मुद्दा केवल विपक्ष का मुद्दा नहीं है यह जनता का मुद्दा है. ऐसे में सरकार खुले दिल से सब का जवाब देना चाहती है. जनहित के सवाल पर सदन में हम सकारात्मक रवैया अपनाएं यह बेहद जरूरी हो जाता है.
बुधवार की हुई घटना के लिए सरकार ने खेद जताया और उसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हो पाई.कांग्रेस विधायक राजेश कुमार ने कहा कि विपक्ष जनता के मुद्दों को सदन में उठाना चाहती है. संसदीय कार्य मंत्री की बात का स्वागत करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि सदन के पुराने सदस्यों से नए सदस्यों को सीखने की जरूरत है. सदन की गरिमा तभी बनी रह पाएगी.