बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
04-Mar-2021 10:45 AM
By ASMEETH
PATNA : भाकपा माले के विधायकों ने आज विधानसभा के बाहर भूमि सुधार कानून लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है. सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले भाकपा माले के विधायक के हाथों में प्ले कार्ड लेकर भूमि सुधार कानून लागू करने की मांग करते नजर आ रहे हैं.
विधानसभा के बाहर वाले विधायकों ने भूमि सुधार कानून लागू करने की मांग के साथ बिहार राज्य भूमि न्याय अधिकारी को कारगर बनाने, गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ प्रदर्शन किया.
माले विधायक गरीब भूमिहीन को बसाने, शहरी गरीब को घर, बंधोपाध्याय आयोग की सिफारिशें संपूर्णता से लागू करने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि आज विधानसभा में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का बजट होना है. उसके ठीक पहले वाले तमाम मांगों को लेकर माले विधायक प्रदर्शन कर रहाे हैं. उनकी मांग है कि राज्य में जल जीवन हरियाली के नाम पर गरीबों की झोपड़ी को उजाड़ा जा रहा है. आहार पोखर के जमीन पर जो गरीब बचे हुए थे उन्हें उजाड़ दिया गया है उन्हें रहने के लिए जमीन मुहैया कराया जाए.