ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / politics / विधानसभा के बाद अब पंचायत चुनाव की तैयारी, अगले साल ढाई लाख से...

विधानसभा के बाद अब पंचायत चुनाव की तैयारी, अगले साल ढाई लाख से ज्यादा पदों के लिए होंगे चुनाव

16-Nov-2020 08:05 AM

PATNA : कोरोना काल के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव संपन्न कराए जाने के बाद अब राज्य में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है. अगले साल बिहार के ढाई लाख से ज्यादा पंचायत प्रतिनिधियों के पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे और इसके लिए अब तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. राज्य निर्वाचन आयोग अगले महीने से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम शुरू कर देगा.

राज्य निर्वाचन आयोग से मिल रही खबरों के मुताबिक अगले साल मार्च से लेकर मई के बीच राज्य में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे. कोरोना के बीच देश के अंदर यह दूसरा बड़ा चुनाव होगा. साल 2016 में पंचायत चुनाव कराए गए थे और राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक पिछले पंचायत चुनाव का कार्यकाल अगले साल जून महीने में खत्म हो रहा है, इसी लिहाज से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

बिहार में पंचायत चुनाव एक बार फिर से गैर दलीय आधार पर ही होने हैं और पिछले चुनाव में लागू आरक्षण की व्यवस्था इस बार भी जारी रहेगी. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव लगभग 10 चरणों में कराया जा सकता है. पिछली बार भी पंचायत चुनाव 10 चरणों में कराए गए थे. राज्य में पंचायत चुनाव के अंतर्गत कुल 258000 पदों के लिए वोटिंग होगी. इसमें जिला परिषद के सभी पदों की संख्या 11000, पंचायत समिति के लगभग 11516 पद, ग्राम पंचायत मुखिया के 8397, ग्राम कचहरी सरपंच के 8397 और ग्राम पंचायत सदस्य के 115000 पद के साथ-साथ इतने ही पद ग्राम कचहरी पंच के लिए होंगे.