ब्रेकिंग न्यूज़

बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल

Home / politics / राम मंदिर के बाद अब सीता मंदिर की बारी... बिहार चुनाव से पहले...

राम मंदिर के बाद अब सीता मंदिर की बारी... बिहार चुनाव से पहले अमित शाह का बड़ा गेम प्लान

राम मंदिर के बाद अब सीता मंदिर पर सियासत गरमाने लगी है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीता मंदिर के जीर्णोद्धार का मुद्दा उठाया, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा इसे चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बना रही है, जबकि व

13-Mar-2025 04:17 PM

By First Bihar

Sita Mandir in Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है, जिससे राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीता मंदिर का मुद्दा उठाया है, जिस पर विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

सीता मंदिर को लेकर भाजपा की रणनीति

बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, और इससे पहले भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी के तहत भाजपा मिथिला के सीतामढ़ी में सीता मंदिर के जीर्णोद्धार (renovation) को चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है।हालांकि, भाजपा के इस एजेंडे को लेकर विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मुख्य विपक्षी दल राजद (RJD) ने कहा है कि भाजपा को मंदिर के जीर्णोद्धार का श्रेय नहीं लेना चाहिए। वहीं, जदयू (JDU) ने केंद्र सरकार से इस परियोजना के लिए अधिक धनराशि की मांग की है।

पिछले रविवार को अहमदाबाद में आयोजित सास्वत मिथिला योजना 2025 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा "हम सबने मिलकर राम मंदिर का निर्माण किया। अब बिहार की धरती सीतामढ़ी में भव्य सीता मंदिर का निर्माण करना है। हम भगवान राम और माता सीता के आदर्शों का पालन करने वाले हैं। मैं आप सबसे निवेदन करता हूं कि हमारा साथ दें, ताकि हम इस कार्य को पूरा कर सकें।"