ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला

Home / politics / विधानसभा की 43 सीटों पर LJP का दावा, 119 सीटों पर पार्टी की...

विधानसभा की 43 सीटों पर LJP का दावा, 119 सीटों पर पार्टी की चुनावी तैयारी है पूरी

10-Jan-2020 02:09 PM

PATNA : आगामी विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी की तरफ से 43 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया गया है। लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेता पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि उनकी पार्टी ने कुल 119 विधानसभा सीटों पर अपनी चुनावी तैयारी पूरी कर रखी है। पारस ने कहा है की विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव के फॉर्मूले पर ही एनडीए में सीट बंटवारा होगा। विधानसभा चुनाव में जेडीयू और बीजेपी ने 17-17 जबकि एलजेपी ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा था। पारस के मुताबिक 243 सीटों वाली विधानसभा में सौ-सौ सीटों पर बीजेपी और जेडीयू और 43 सीटों पर एलजेपी का दावा बनता है। 


एलजेपी की तरफ से 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी को लेकर लोजपा सांसद और दलित सेना के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस में आज समीक्षा बैठक की। बैठक में कार्यसमिति सदस्यों के अलावे प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष भी शामिल रहे। 


पारस के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि लोजपा विधानसभा चुनाव में भी सीट शेयरिंग के लिए लोकसभा चुनाव का फॉर्मूला अपनाना चाहती है। हालांकि सेटिंग को लेकर जेडीयू के तरफ से लगातार ज्यादा सीटों पर दावेदारी की जा रही है। फिलहाल सहयोगी दलों के दावों के बीच बीजेपी ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।