अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Jan-2022 11:53 AM
DESK : पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के ठीक पहले दलबदल का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के बाद अब भारतीय जनता पार्टी को गोवा में झटका लगा है। गोवा में पार्टी के विधायक विल्फ्रेड ने विधानसभा की सदस्यता से ना केवल इस्तीफा दे दिया है बल्कि पार्टी भी छोड़ दी है। बीजेपी विधायक विल्फ्रेड ने फिलहाल इस बात का ऐलान नहीं किया है कि वह किसी दूसरी पार्टी में जा रहे हैं या नहीं लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा है कि वह बीजेपी के टिकट पर आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने जा रहे।
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में गोवा की नुवेम से वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। हालांकि जुलाई 2019 में पार्टी के 9 विधायकों के साथ विल्फ्रेड बीजेपी में शामिल हो गए थे। विल्फ्रेड ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करने के साथ-साथ से यह जानकारी दी है उन्होंने बीजेपी को अपने फैसले के बारे में जानकारी दे दी है। मैंने यह कह दिया है कि मैं बीजेपी के टिकट पर 2022 का चुनाव नहीं लड़ूंगा। विल्फ्रेड अब निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं।
आपको बता दें कि गोवा में एक ही चरण के अंदर विधानसभा के चुनाव होने हैं। 14 फरवरी को विधानसभा के लिए मतदान होगा और 10 मार्च को चुनाव नतीजे सामने आएंगे। 21 जनवरी को गोवा विधानसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। 28 जनवरी तक नामांकन की तारीख है। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 31 जनवरी तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।