हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
21-Mar-2024 02:38 PM
By First Bihar
DELHI: देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ साथ कुछ राज्यों में विधानसभा के चुनाव होंने हैं। लोकसभा के और विधानसभा के चुनाव एकसाथ कराएं जाएंगे। कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।
लोकसभा का पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होना है। इसी दिन अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा का चुनाव एक ही चरण में होगा। राज्य की 60 विधानसभा सीटों के लिए आगामी 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और चार जून को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
बीजेपी पहले ही अरुणाचल विधानसभा चुनाव के लिए 60 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। अब कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की तरफ से कुल 34 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।
बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 41 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी। जेडीयू को सात, एनपीपी को पांच, कांग्रेस को चार, पीपीए को एक और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। 60 सीटें होने के बावजूद 57 सीटों पर चुनाव कराए गए थे। बीजेपी की तीन उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। 29 मई 2019 को बीजेपी के पेमा खांडू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
