ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / politics / विधानसभा सचिवालय में नहीं चलेगी मटरगस्ती, स्पीकर बोले.. गप्पबाजी करते पकड़े गए तो...

विधानसभा सचिवालय में नहीं चलेगी मटरगस्ती, स्पीकर बोले.. गप्पबाजी करते पकड़े गए तो एक्शन होगा

16-Jan-2021 12:25 PM

PATNA : स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने विधान सभा सचिवालय के कर्मियों को अपने कार्यशैली में बदलाव करने का आदेश दिया है. विधान सभा सचिवालय के कर्मियों के साथ हुई बैठक के दौरान स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि अब कार्यालय में मटरगश्ती नहीं चलने वाली है. विधानसभा के कर्मियों को अपनी कार्यशैली में बदलाव करना होगा और अगर वह गप्पबाजी करते पाए गए तो उनके ऊपर कड़ा एक्शन लिया जाएगा.

 इतना ही नहीं बिहार सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने यह भी कहा है कि सचिवालय के लिए ड्रेस कोड है और जींस टीशर्ट में आने वाले कर्मियों के ऊपर भी सख्ती की जाएगी. विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि अगर कोई कर्मी अपने स्थान पर नहीं पाया जाता है तो ऐसे में उसके ऊपर संबंधित अधिकारी कार्यवाही करेंगे.

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि चाहे चतुर्थवर्गीय कर्मी हो या फिर सुरक्षाकर्मी सभी को अपने ड्रेस में ही विधान सभा सचिवालय आने की अनुमति दी जाएगी. विधानसभा के कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सदन की एक गरिमा है और यहां काम करने वाले कर्मियों को यह बात समझ लेनी चाहिए. उन्होंने अभी कहां है कि समय समय पर वह सचिवालय का औचक निरीक्षण करेंगे और इस दौरान जहां कहीं भी खामियां होगी उस पर एक्शन लिया जाएगा. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार विधान सभा बिहार में लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है.  मुझे और हमारे माननीय विधायकों को सेवा का का मौका है. आप सब भाग्यशाली हैं कि इस लोकतांत्रिक मंदिर के महत्वपूर्ण भाग हैं. अनुशासनहीन आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.