पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
26-Apr-2021 09:09 AM
DESK: कोरोना महामारी के बीच आज बंगाल में विधानसभा चुनाव के 7वें चरण का मतदान है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 5 जिलों की 34 सीटों के लिए बंगाल में वोटिंग जारी है। 37 महिला सहित 268 प्रत्याशी विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों की भीड़ नजर आ रही है। लोग कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है।
बंगाल में 5 जिलों की 34 सीटों के लिए मतदान जारी है। दक्षिण दिनापुर और मालदा जिले की 6-6 सीटें, मुर्शीदाबाद की 11 सीटें, कोलकाता की 4 और बद्धमान की 9 विधानसभा सीटें शामिल है। आठवें और अंतिम चरण में कुल 35 सीटों पर मतदान 29 अप्रैल को होगा और चुनाव के रिजल्ट 2 मई को सामने आएंगे।
सभी की नजर भवानीपुर पर है जहां से ममता बनर्जी विधायक हैं। इस बार ममता बनर्जी भवानीपुर छोड़कर नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही है। भवानीपुर सीट से टीएमसी प्रत्याशी सोभनदेब चट्टोपाध्याय ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग ममता बनर्जी के काम पर वोट दे रहे हैं। सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी भवानीपुर में मतदान किया। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हम जीत चुके हैं फिलहाल अपनी सीट बढ़ाने में लगे हैं।