ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान

Home / politics / विधान परिषद में आज : वार्ड सदस्यों को नियोजित कर मानदेय देने का...

विधान परिषद में आज : वार्ड सदस्यों को नियोजित कर मानदेय देने का मामला आएगा सदन में

08-Mar-2021 08:17 AM

PATNA : बिहार विधान परिषद में आज शिक्षकों की समस्या पर चर्चा होगी। विधान परिषद की कार्यवाही आज शुक्रवार होनेके कारण सुबह 11 बजे प्रश्नोत्तरकाल के साथ शुरू होगी। सबसे पहले अल्पसूचित प्रश्न लिए जाएंगे और उसके बाद सदन में तारांकित प्रश्नों पर सरकार का जवाब होगा। 

बिहार विधान परिषद में आज कुल 4 ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होगा। राज्य सरकार की तरफ से ग्राम पंचायतों में चलाई जा रही नल जल योजना के रखरखाव के लिए वार्ड सदस्यों को नियोजित करने और उन्हें मानदेय देने का मामला आज विधान परिषद में ध्यानाकर्षण के माध्यम से लाया गया है। इस पर सरकार का जवाब होगा इसके अलावा मधुबनी नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी, बेगूसराय के बरौनी जंक्शन के गुमटी नंबर 7 के ऊपर पुल निर्माण का मामला भी सदन में आएगा। गोपालगंज कुचायकोट प्रखंड के भोज पर स्थित बाबा कर्तानाथ धाम को पर्यटन स्थल करने के संबंध में भी ध्यान करसन सूचना दी गई है। इस पर सरकार जवाब देगी। 

विधान परिषद में आज उद्योग विभाग के बजट पर चर्चा होगी। उद्योग विभाग के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और पर्यटन विभाग के बजट पर चर्चा और उस पर सरकार का जवाब होगा।