बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
08-Jan-2021 12:55 PM
PATNA : कोरोना वैक्सीन को लेकर में चल रही सियासत एनडीए ने विपक्ष के ऊपर पलटवार किया है. तेज प्रताप यादव का बयान सामने आने के बाद बीजेपी और जेडीयू दोनों ने पलटवार करते हुए कहा है कि ऐसे विपक्षी नेताओं को भगवान सद्बुद्धि दे. एनडीए का कहना है कि विपक्ष के नेता स्वार्थ में इतने डूब चुके हैं कि वह कोरोना वैक्सीन के मसले पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे.
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने कहा है कि विपक्ष के नेता वैक्सीन के बारे में अनर्गल बयानबाजी कर वैज्ञानिकों का अपमान कर रहे हैं .दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर भारत के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाने का काम किया. सरकार अब इसे लोगों तक पहुंचाने जा रही है. देश भर में इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है, लेकिन विपक्ष के नेता स्वार्थ में ऐसे डूबे हैं कि वह इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं. नित्यानंद राय ने कहा है कि ऐसे लोगों को जनता अच्छी तरीके से समझ रही है.
उधर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने भी तेज प्रताप यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. प्रवक्ता ने कहा है कि तेज प्रताप यादव परम ज्ञानी हैं. यह बात पहले से सबको पता है लेकिन वैक्सिंग के बारे में उनकी सोच क्या है यह अब जनता देख चुकी है. राजीव रंजन ने कहा है कि अगर ऐसे नेता जनता की सोचने लगे तो सबका भला हो जाए, लेकिन स्वार्थ में डूबे हुए नेता केवल अपने बारे में सोचते हैं. नरेंद्र मोदी के बाद वैक्सीन लेने की बात कहने वाले तेज प्रताप यादव को यह समझना चाहिए कि वह किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं रखता.
उधर तेज प्रताप यादव ने अपने बयान के बाद विरोधियों का हमला बोले जाने पर ट्वीट किया है. तेज प्रताप यादव ने कहा है कि चौकीदार इसलिए रखा जाता है ताकि कोई भी वस्तु घरवालों तक पहुंचने से पहले पूरी तरह चेक की जाए. तेज प्रताप यादव ने कहा है कि भक्तों के अनुसार अपना वाला चौकीदार तो अपने कर्तव्यों के प्रति कुछ ज्यादा ही निष्ठावान है.