ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM की प्रदेश और जिला इकाईयां भंग, कोर कमेटी की बैठक में फैसला

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की प्रदेश और जिला इकाई भंग, पांच सदस्यीय संचालन समिति का गठन, पार्टी संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए मदन चौधरी संयोजक बनाए गए, उपेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक।

30-Nov-2025 06:42 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रदेश और जिला इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। यह निर्णय रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद उपेन्द्र कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में लिया गया।


बैठक के अनुसार, फिलहाल पार्टी संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए पांच सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया है। समिति का संयोजक मदन चौधरी को बनाया गया है, जबकि सुभाष चंद्रवंशी, प्रशांत पंकज, हिमांशु पटेल और आरके सिन्हा को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।


संचालन समिति की जिम्मेदारी पार्टी के सभी कार्यक्रमों और गतिविधियों के संचालन से लेकर अंतरिम संगठनात्मक प्रबंधन तक रहेगी। कोर कमेटी की बैठक में उपेंद्र कुशवाहा के अलावा माधव आनंद, आलोक सिंह, रामपुकार सिन्हा, जंगबहादुर सिंह, अंगद कुशवाहा और स्मृति कुमुद समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।


बता दें कि बिहार चुनाव में एनडीए की सहयोगी रालोमो ने 6 सीटों पर चुनाव लड़कर 4 सीटें जीतने में सफलता प्राप्त की थी। उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा सासाराम सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचीं, वहीं उनके बेटे दीपक प्रकाश को बिना चुनाव लड़े नीतीश कैबिनेट में पंचायती राज मंत्री बनाया गया है।