ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका

Home / politics / कुशवाहा बोले.. BJP की एजेंडा के सामने RJD-JDU नतमस्तक, नीतीश- तेजस्वी को जेल...

कुशवाहा बोले.. BJP की एजेंडा के सामने RJD-JDU नतमस्तक, नीतीश- तेजस्वी को जेल जाने का डर

01-Nov-2020 12:17 PM

PATNA: उपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी और जेडीयू पर जमकर निशाना साधा. कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी अपना एजेंडा चलाती है. उस एजेंडा में नीतीश कुमार हो या आरजेडी के नेता हो सभी उसके एजेंडे के सामने नतमस्तक हैं. दोनों को डर हैं कि विरोध करेंगे तो जेल जाएंगे. तेजस्वी यादव को डर है कि विरोध करेंगे तो उनके पिता बाहर नहीं निकल पाएंगे. उनके खिलाफ कई केस चल रहा वह जेल चलेंगे जाएंगे. वही डर नीतीश कुमार को भी हैं. उनको भी डर हैं कि सृजन घोटाला में वह जेल जा सकते हैं. इसलिए कुछ नहीं बोलते हैं. 



उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह बिहार में 4 डिप्टी सीएम बनाएंगे. यही नहीं कुशवाहा ने कहा कि वह बिहार में बिहार को सम्मान देंगे. सरकार में महिलाओं को अहम जिम्मेवारी सौंपेंगे. 

कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार वोट के लिए मजार पर चादर पोशी करने के लिए जा रहे हैं. यह सब वोट के लिए कर रहे हैं. लेकिन जनता उनको जान चुकी है. अल्पसंख्यक समाज के लोग जवाब देंगे. कुशवाहा ने कहा कि आरजेडी के नेता भी माय समीकरण की बात करते हैं. लेकिन इस समाज के लोगों को टिकट कम देते हैं.