ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी

Home / politics / BJP से गठबंधन नहीं होने का ठीकरा RCP पर फोड़ गए ललन सिंह,...

BJP से गठबंधन नहीं होने का ठीकरा RCP पर फोड़ गए ललन सिंह, लेकिन उम्मीदवारों का नाम बताने में छूट रहा पसीना

22-Jan-2022 02:49 PM

PATNA : भारतीय जनता पार्टी से ना उम्मीद और आरसीपी सिंह को जवाबदेह ठहराने के बाद ललन सिंह ने भले ही जनता दल यूनाइटेड की तरफ से उन 26 नामों की घोषणा कर दी हो जिन विधानसभा सीटों पर जेडीयू को चुनाव लड़ना है लेकिन अब तक जेडीयू इन 26 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का नाम नहीं बता पा रही है. 


दिल्ली में बड़े तामझाम के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जब उत्तर प्रदेश से विधानसभा चुनाव के लिए लिस्ट लेकर मीडिया के सामने बैठे तो यह उम्मीद जताई जा रही थी कि जेडीयू अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जेडीयू केवल उन 26 विधानसभा सीटों के नाम की सूची जारी कर पाया जहां पार्टी उम्मीदवार उतारने जा रही है.


मीडिया ने यह सवाल भी किया कि पार्टी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट क्यों नहीं जारी कर रही तो ललन सिंह केवल यह बताते हैं कि हर सीट पर दो से तीन दावेदार हैं और स्थानीय प्रदेश नेतृत्व इस मसले पर जल्द ही फैसला कर लेगा. जेडीयू ने जो लिस्ट जारी जारी की है उसमें विधानसभा क्षेत्रों की संख्या और नाम दिख रहा है. उसमें उम्मीदवारों का नाम नहीं है.


दरअसल, ललन सिंह जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरने की बाबत मीडिया से जानकारी साझा कर रहे थे उस वक्त उन्होंने आरसीपी सिंह के नाम की चर्चा कर यह बताना नहीं भूले कि आरसीपी सिंह बराबर भरोसा देते रहे कि बीजेपी के साथ गठबंधन हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 


जाहिर है यूपी चुनाव में बीजेपी से गठबंधन करने में असफलता के लिए ललन सिंह आरसीपी सिंह पर ठीकरा फोड़ रहे थे. लेकिन तमाम कवायद के बावजूद जेडीयू आज भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं कर पाई. ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि अगर आरसीपी सिंह की वजह से यूपी में जेडीयू नेतृत्व को देरी हुई तो जेडीयू आज अपने उम्मीदवारों की लिस्ट क्यों नहीं जारी कर पाया.


news image