ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / politics / UP News: अखिलेश यादव ने गंगा में लगाई डुबकी तो मुलायम सिंह की...

UP News: अखिलेश यादव ने गंगा में लगाई डुबकी तो मुलायम सिंह की बहू की ओर से आया रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

UP News: अपर्णा यादव ने कहा कि गंगा में सभी को स्नान करना चाहिए और जहां तक उनका (अखिलेश यादव ) महाकुंभ में जाने का सवाल है तो इसका जवाब वो खुद दे सकते हैं.

15-Jan-2025 09:12 PM

By First Bihar

Aparna yadav on Akhilesh yadav: समाजवादी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मकर संक्रांति के मौके पर हरिद्वार पहुंचे और गंगा नदी में स्नान किया. अब अखिलेश यादव के गंगा स्नान को लेकर अब मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. अपर्णा यादव ने कहा कि गंगा में सभी को स्नान करना चाहिए और जहां तक उनका (अखिलेश यादव ) महाकुंभ में जाने का सवाल है तो इसका जवाब वो खुद दे सकते हैं. अपर्णा यादव ने कहा, हम महाकुंभ जाएंगे और स्नान करेंगे और आयोग के सदस्यों को भी साथ ले जाएंगे.

राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर उन्नाव आई थीं. यहां निरीक्षण भवन में पत्रकारों के सवाल पर उक्त प्रतिक्रिया दी. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा महाकुंभ को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि कौन क्या कह रहा यह मायने नहीं रखता. उन्होंने कहा कि पूरा विश्व महाकुंभ का अद्भुत अमृतमयी आयोजन देख रहा है. हम तो महाकुंभ जाएंगे और स्नान करेंगे, आयोग के सदस्यों को भी ले जाएंगे. मिल्कीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अपर्णा यादव कहा कि वहां पर लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होगा और सभी पार्टी इसके लिए तैयारी कर रही हैं. हालांकि इस चुनाव में बीजेपी की ही जीत होगी. 

गौरतलब है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति के अवसर पर हरिद्वार पहुंचकर गंगा स्नान किया. बताया गया कि यह अखिलेश यादव का निजी दौरा था, जिसके बारे में हरिद्वार में पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी जानकारी नहीं दी गई थी. हालांकि, देर रात अखिलेश यादव ने खुद हरिद्वार दौरे की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट कीं, जिसमें वह हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा में डुबकी लगाते नजर आए.