अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Jan-2022 08:00 AM
DELHI : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में लगातार बैठक के कर रही हैं. भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं ने अपने सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बुधवार को भी दिल्ली में बैठक की थी. लेकिन इस बैठक के के बावजूद सीट बंटवारे पर सहयोगी दलों के साथ अंतिम तौर पर कोई फैसला नहीं हो पाया. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दिनेश शर्मा भी मौजूद थे इस बैठक के में अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद भी मौजूद रहे लेकिन अंतिम तौर पर कोई फैसला नहीं हो पाया.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में दोनों दलों के नेताओं अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद से बातचीत हुई, लेकिन सीट बंटवारा नहीं हो पाया. सीट बंटवारे में अब फूट की खबरें सामने आ रहे हैं. यही वजह है कि अब तक इन दोनों दलों के साथ सीट बंटवारे का ऐलान नहीं हो पाया है, और अंतिम सहमति भी नजर नहीं आ रही. हालांकि जेपी नड्डा ने इतना जरूर कहा है कि राज्य में उनकी पार्टी का गठबंधन सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा.
जेपी नड्डा ने कहा है कि हम अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ मिलकर 403 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं. इस पर विस्तार से चर्चा हुई है. उधर अनुप्रिया पटेल ने खुद हैरान कर दिया है कि उनकी पार्टी 2017 में जितनी सीटों पर चुनाव लड़ी थी. उससे ज्यादा सीटों पर इस बार चुनाव लड़ेगी. उधर संजय निषाद भी अपनी दावेदारी सीटों पर अड़े हुए हैं.
उधर सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि बीजेपी से बातचीत नहीं बन पाने की स्थिति में संजय निषाद पाला बदल सकते हैं. संजय निषाद को लेकर चर्चा यह भी है कि उनकी बातचीत अखिलेश यादव से भी चल रही है. पिछले दिनों संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर के बीच सीधी बातचीत हुई थी जिसमें किसी फार्मूले को लेकर चर्चा हुई. अब देखना होगा कि यूपी में बीजेपी का गठबंधन कब तक घोषणा के मुहाने तक पहुंच पाता है. हालांकि भारतीय जनता पार्टी तीसरे चरण के उम्मीदवारों की जल्द घोषणा करने वाली है.