ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल

Home / politics / तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर CM नीतीश पर बोला हमला, ‘आंखों का तारा...

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर CM नीतीश पर बोला हमला, ‘आंखों का तारा होने के कारण भ्रष्ट IAS अधिकारी की नहीं हुई गिरफ्तारी’

31-Aug-2019 01:46 PM

By 13

DESK: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर एक बार फिर से निशाना साधा है. सृजन घोटाले के बहाने तेजस्वी ने सीएम नीतीश को घेरने की कोशिश की है. तेजस्वी यादव ने ट्विटर के जरिये नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने एक के बाद एक दो ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आंखों का तारा भ्रष्ट IAS अधिकारी केपी रमैया 3000 करोड़ के सृजन घोटाले में संलिप्त है. बिहार महादलित विकास मिशन के CEO के मात्र 25 दिनों के कार्यकाल में इन्होंने करोड़ों को ग़बन किया. ईनामस्वरुप CM साहब ने उन्हें VRS देकर 2014 का लोकसभा चुनाव लड़वाया.' अपने दूसरे ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा, 'अनेक घोटालों में लिप्त भ्रष्ट अधिकारी केपी रमैया को नीतीश कुमार की जदयू पुलिस कभी गिरफ़्तार नहीं कर सकी. इनकी ज़मानत पर मीडिया में ख़बरें छप रही है. इस रिटायर्ड अधिकारी में ऐसा क्या है जिसके काले कारनामों को छिपाने में CM व्यक्तिगत रुचि ले रहे है. क्या कहीं ना कहीं डर है कि वो...?'