ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / politics / भारत में थीं महुआ और पार्लियामेंट्री ID दुबई में हुई लॉगिन! TMC सांसद...

भारत में थीं महुआ और पार्लियामेंट्री ID दुबई में हुई लॉगिन! TMC सांसद पर निशिकांत का नया आरोप

21-Oct-2023 03:21 PM

By First Bihar

DESK: ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच शुरू हुआ टकराव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। संसद में सवाल पूछने के बदले कैश लेने के आरोप के बाद अब निशिकांत दुबे ने महुआ पर एक नया आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि टीएमसी सांसद महुआ जब भारत में थीं तो उस समय उनकी लॉगिन आईडी का इस्तेमाल दुबई में किया गया। उन्होंने कहा है कि नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर ने इसकी जानकारी जांच एजेंसियों को दे दी है।


निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा कि, ‘एक सांसद ने चंद पैसों के लिए देश की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया। जब सांसद की आईडी को दुबई में खोला गया, तो उस वक्त तथाकथित सांसद भारत में ही थीं। इस एनआईसी पर पूरी भारत सरकार है, देश के प्रधानमंत्री, वित्त विभाग, केंद्रीज एजेंसी हैं। क्या अब भी टीएमसी और विपक्षियों को राजनीति करना है। जनता इसका फैसला करेगी। एनआईसी ने इसकी जानकारी जांच एजेंसी को दे दी है।' 


बता दें कि निशिकांत दुबे पहले ही टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर आरोप लगा चुके हैं कि वे लोकसभा में बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी की ओर से सवाल पूछने के लिए उनसे पैसे लेती हैं। उनका कहना है कि महुआ जानबूझ कर पैसे के बदले अडानी ग्रुप और पीएम मोदी को निशाना बनाती हैं। एथिक्स कमेटी पूरे मामले को देख रही है। एथिक्स कमेटी ने निशिकांत दुबे को अपना बयान दर्ज कराने के लिए आगामी 26 अक्टूबर को बुलाया है। वहीं हीरानंदानी ने अपने हलफनामे में स्वीकार किया है कि उन्होंने मोइत्रा की लॉगिन आईडी का इस्तेमाल किया है।