Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
08-Dec-2023 03:15 PM
By First Bihar
DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर संसद के शीतकालीन सत्र से निकलकर सामने आ रही है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में लोकसभा स्पीकर ने टीएमसी सासंद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता को रद्द कर दिया है। महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट को लोकसभा ने स्वीकार कर लिया है।
दरअसल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया था कि लोकसभा में बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी की ओर से सवाल पूछने के लिए महुआ उनसे पैसे लेती हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि कि महुआ जानबूझ कर पैसे के बदले अडानी ग्रुप और पीएम मोदी को निशाना बनाती हैं। बीजेपी सांसद की शिकायत पर लोकसभा की एथिक्स कमेटी इस पूरे मामले की जांच की। एथिक्स कमेटी ने शुक्रवार को शीतकालीन सत्र के दौरान अपनी रिपोर्ट सदन में रखा।
एथिक्स कमेटी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों को सही बताया और उनकी सदस्यता रद्द करने की शिफारिश लोकसभा स्पीकर से की। एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर सदन में चर्चा कराई गई। एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा के बाद वोटिंग कराई गई।महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकसभा की एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर लोकसभा में चर्चा का टीएमसी ने कड़ा विरोध किया। टीएमसी सांसदों ने कहा कि संविधान का उल्लंघन हो रहा है, महुआ मोइत्रा को बोलने का मौका मिलना चाहिए था। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने महुआ मोइत्रा को एथिक्स कमेटी की सिफारिश पर सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि महुआ को पैनल मीटिंग में पक्ष रखने का मौका मिला था।
विपक्ष के सांसदों ने इस दौरान वॉकआउट कर दिया। महुआ मोइत्रा के समर्थन में तमाम विपक्षी सांसद सांसद भवन के बाहर आ गए, जिसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल थीं। वोटिंग के बाद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट को लोकसभा ने स्वीकार कर लिया और उनकी सदस्यता को रद्द कर की गई। स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही सोमवार 11 दिसंबर की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।