Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद के तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जन सुराज ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में बुधवार को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. बीमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी श्याम नंदन यादव ने नामांकन किया. दोनों प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी शामिल हुए और सभा को संबोधित किया. 


तिरहुत क्षेत्र में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जन सुराज की ओर से प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद अब पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामांकन के साथ चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं. डॉ. बीमोहन कुमार को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्याम नंदन यादव जन सुराज के उम्मीदवार हैं. 


नामांकन कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर ने सभा और मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र के दोनों प्रत्याशी भी मौजूद रहे. जन सुराज की ओर से इस कार्यक्रम को चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.