ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात

Home / politics / बिहार: टिकट नहीं मिला तो जमीन पर लेटकर रोने लगी महिला नेता, BJP-JDU...

बिहार: टिकट नहीं मिला तो जमीन पर लेटकर रोने लगी महिला नेता, BJP-JDU पीसी के बाद जमकर किया हंगामा

07-Oct-2020 08:22 AM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का सपना देखने वाले कई नेताओं का सपना कई पार्टियों ने इस बार तोड़ दिया है. यह सदमा बर्दाश्त से बाहर हो जा रहा है. पटना में जब महिला को टिकट नहीं मिला तो वह जमीन पर लेटकर रोने लगी और जमकर हंगामा किया. 

BJP-JDU के पीसी के बाद हंगामा

जिस होटल में होटल में बीजेपी-जेडीयू की संयुक्त सीटों का एलान किया जा रहा था. वहां पर यह महिला पहुंची हुई थी. जैसे ही एनडीए के नेताओं का काफिला बाहर निकला. यह महिला होटल से बाहर निकलकर हंगामा करने लगी. महिला का नाम प्रेमा देवी हैं. उसने बताया कि वह जेडीयू की नेता हैं. वह इस बार घोसी से टिकट की दावेदार थी, लेकिन उनको जेडीयू ने धोखा दिया है. जिसके बाद वह रोने लगी. 



कांग्रेस ऑफिस में भी हंगामा

कांग्रेस ऑफिस में टिकट को लेकर कांग्रेस नेताओं ने हंगामा किया है. टिकट बेचने का आरोप लगाया. यही नहीं पार्टी के सीनियर नेताओं पर चुपके से सिंबल बांटने का भी आरोप लगाया. दिन भर में कई बार हंगामा होता रहा है. जिनको टिकट मिला उनका खुशी का कोई ठिकाना नहीं था. बीजेपी ऑफिस के बाहर भी हंगामा हुआ. बिक्रम से सिंटिंग विधायक का टिकट कटा तो वह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और जमकर नारेबाजी की. यही नहीं विधायक ने बीजेपी को धमकी दे की वह जिसको टिकट दे रहे हैं उसको वह निर्दलीय हराकर दिखाएंगे. राबड़ी देवी के आवास पर भी टिकट को लेकर कई दिनों से हंगामा हो रहा है.