ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख

Home / politics / तेजस्वी बोले, मैं तो हूं 'भावी सीएम' ! तनी सहयोगियों की भौंहे

तेजस्वी बोले, मैं तो हूं 'भावी सीएम' ! तनी सहयोगियों की भौंहे

04-Dec-2019 03:27 PM

PATNA : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव खुद को 'भावी सीएम' मान बैठे हैं। तेजस्वी भले ही खुद को 'भावी सीएम'  माने लेकिन सहयोगी दलों को इस पर एतराज हैं। वहीं सत्तापक्ष इसे ख्याली पुलाव बता मजे ले रहा है।

तेजस्वी यादव ने जब खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनाए जाने और लालू प्रसाद यादव के 11वीं बार अध्यक्ष बनने पर जो प्रतिक्रिया दी तो उनकी मंशा जगजाहिर हो गयी कि वे सीएम बनने का ख्वाब पाले बैठे हैं।

तेजस्वी ने कहा कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए कभी रेस में था ही नहीं। उन्होनें कहा कि मुझे नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिली है उसे सम्भाल रहा हूं। पार्टी ने सीएम पद के लिए जो प्रस्ताव पारित किया है उसे देख रहा हूं।

इस मसले पर राजद साफ कर चुका है कि तेजस्वी ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। लेकिन कांग्रेस इसे जहां आरजेडी का अंदरुनी मसला बता रही है और चुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री उम्मीदवार तय करने की बात कह रही है तो वहीं दूसरी सहयोगी हम भी महागठबंधन की बैठक में नेता का नाम तय होने की बात कह रही है।

इधर जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने इस पूरे प्रकरण पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं और सीएम का कोई पद खाली नहीं है। तेजस्वी को नेता प्रतिपक्ष के लिए आवेदन करना चाहिए।