ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / बड़े भाई तेज के साथ विधानसभा पहुंचे तेजस्वी, RJD विधायकों ने किया स्वागत

बड़े भाई तेज के साथ विधानसभा पहुंचे तेजस्वी, RJD विधायकों ने किया स्वागत

23-Nov-2020 11:20 AM

PATNA : 17 वीं विधानसभा के पहले सत्र की बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव भी सदन पहुंचे हैं. अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के साथ तेजस्वी विधानसभा पहुंचे तो आरजेडी के विधायकों ने उनका स्वागत किया. आरजेडी विधायक आलोक मेहता समेत अन्य विधायकों ने सदन पोर्टिको में बुके देकर तेजस्वी यादव का स्वागत किया.



विधानसभा चुनाव में सत्ता से दूर रह चुके तेजस्वी यादव ने पहले ही ऐलान किया है कि मौजूदा सरकार को जनता का सीधा जनादेश नहीं मिला है. लिहाजा विपक्ष सदन में सरकार को हर मुद्दे पर पुरजोर तरीके से गिरेगा. तेजस्वी यादव चुनाव परिणाम सामने आने के बाद दिल्ली चले गए थे और रविवार की शाम ही वह वापस से पटना लौटे हैं.


 तेजस्वी यादव भी आज अन्य विधायकों के साथ सदन की सदस्यता की शपथ लेंगे. एक बार फिर से उनको राघोपुर की जनता ने जीत के साथ सदन में भेजा है जबकि उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव इस बार महुआ की बजाय हसनपुर विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं.