ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय

Home / politics / Bihar Politics: SIR के मुद्दे पर पीछे नहीं हटेंगे तेजस्वी, पार्टी नेताओं को...

Bihar Politics: SIR के मुद्दे पर पीछे नहीं हटेंगे तेजस्वी, पार्टी नेताओं को दे दिया अहम टास्क; अब सभी को करना होगा यह काम

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर सख्त रुख अपनाते हुए पार्टी नेताओं को विशेष टास्क सौंपा है। नेताओं को अपने क्षेत्र के वोटर्स की स्थिति की जांच कर रिपोर्ट तैयार करने और गड़बड़ियों को ठीक कराने का आदेश दिया गया है।

07-Aug-2025 05:36 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: मतदाता विशेष गहण पुनरीक्षण का काम पूरा हो चुका है. अब दौर दावा आपत्ति का चल रहा है. निर्वाचन आयोग की ओर से इसको लेकर विशेष गाईडलाईन भी जारी किये जा चुके हैं. अब तेजस्वी यादव ने भी बडा फैसला ले लिया है. तेजस्वी यादव ने अपने सभी नेताओं को खास टास्क सौंप दिया है. जिसे हर हाल में पूरा करना होगा.


तेजस्वी ने की बडी बैठक

गुरुवार को दिल्ली जाने से पहले तेजस्वी यादव ने अपने पार्टी नेताओं के साथ बडी बैठक की है. बैठक में पार्टी के सभी विधायक जिलाध्यक्ष प्रधान महासचिव मौजूद रहे. तेजस्वी ने सबको ऑनलाईन संबोधित किया.


सभी नेताओं को सौंपा विशेष टास्क

तेजस्वी ने अपने सभी नेताओं को टास्क सौंपा है. तेजस्वी ने मीटिंग में सभी नेताओं को सर्वेक्षण के आए आंकडों की जानकारी दी. तेजस्वी ने अपने नेताओं को बताया कि इन आंकडों में काफी गडबडी देखी जा रही है. जो सूचना मिल रही है उसके मुताबिक कई ऐसे मतदाता हैं जिनका नाम कट चुका है. कई ऐसे वोटर हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है लेकिन फिर भी उनका नाम वोटर लिस्ट से जुडा हुआ है. यहां तक की कई वोटरों के आवसीय पता को लेकर भी गलत जानकारी मिलने की बात सामने आई है.


आरजेडी के नेता अब करेंगे ये काम

तेजस्वी ने अपने नेताओं से कहा है कि आप अपने वोटरों की जानकारी लें. पता करें कि किस वोटर का नाम कट गया है. जिस वोटर का नाम कटा है उसके नाम को हर हाल में जुडवाएं. ये जानकारी हासिल करें कि मतदाता सूची में किस तरह की गडबडी सामने आई है. अपने वोटरों को एसआईआर के बाद बने हालात की भी जानकारी दें.