Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
16-Jan-2025 01:37 PM
By First Bihar
Bihar Politics: एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं तो दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत राज्य के अलग-अलग जिलों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका फीडबैक ले रहे हैं। गुरुवार को तेजस्वी यादव गया पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
गया में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा डीके बॉस असली लाभार्थी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चेहरा आगे कर कुछ लोग लूट रहे हैं। हमारे पास इसके पुख्ता सबूत हैं। कैसे यह खेल हो रहा है, डीके बॉस कैसे वसूली हो रहा है, डीके टैक्स कैसे लग रहा है, इसके बारे में जल्द ही सबके सामने बोलेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा में 2 अरब 25 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च हुए हैं लेकिन, प्रगति यात्रा नहीं यह दुर्गति यात्रा है। मुख्यमंत्री रिटायर्ड अधिकारियों को लेकर घूम रहे हैं। यह अधिकारियों की लूट की छूट की यात्रा है। विशेष राज्य की चर्चा कहीं नहीं होती। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कोई विजन नहीं है, कोई ब्लूप्रिंट नहीं है। नीतीश कुमार अब थके हुए हैं। बिहार अब भ्रष्टाचार का गंगोत्री हो गया है।
रिपोर्ट- नितम राज, गया