Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
16-Apr-2024 10:10 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी अभियान में उतार दिया है, वहीं महागठबंधन ने भी चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव मंगलवार को पांच जिलों का तूफानी दौरा कर महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। तेजस्वी के साथ गठबंधन में शामिल वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मंच पर मौजूद रहेंगे।
दरअसल, तेजस्वी यादव मंगलवार की सुबह 11:30 बजे पटना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए सबसे पहले जमुई जाएंगे। जमुई में 12 बजे राजकीय बुनियादी विद्यालय, नूमर में आयोजित आमसभा में शामिल होंगे। जमुई में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वह शेखपुरा के लिए रवाना हो जाएंगे। शेखपुरा के इस्लामिया हाई स्कूल में करीब एक बजे महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में लोगों से वोट की अपील करेंगे।
इसके बाद तेजस्वी करीब दो बजे नवादा पहुंचेंगे, जहां रजौली के सिरदला में जर्राह बाबा के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह गया के डोभी में करीब तीन बजे रैली को संबोधित करेंगे। गया से वे औरंगाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां वे बसडीहा हाई स्कूल के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे वापस पटना लौट आएंगे। सभी पांचों जनसभाओं में बीजेपी, पीएम मोदी और नीतीश उनके निशाने पर रहेंगे।