बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
22-May-2025 12:21 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics : पटना में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी है। बिक्रम से कांग्रेस के बागी विधायक सिद्धार्थ और दो अन्य पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। अब इस घटना को लेकर सियासत शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसको लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि जो सरकार चूहा नहीं पकड़ पा रही है, चूहा नहीं मार पा रही है वह अपराधियों को क्या खाक पकड़ेगी। उन्होंने कहा की बिहार में अपराधियों का बिल्कुल बोलबाला है। पुलिस की गुंडागर्दी चरम सीमा पर चली गई है, इसे कोई देखने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि अपराधियों को सरकार नहीं पकड़ रही है और निर्दोष लोगों को थाने बुला बुलाकर मार रही है। यहां तक कि महिलाओं को पीटा जा रहा है लेकिन कोई देखने वाला नहीं है, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बिहार की हालत काफी खराब है।
वहीं तेजस्वी यादव ने एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को चैलेंज किया है कि जहां भी उनका स्वास्थ्य व्यवस्था पर डिबेट करना है करें। सरकार उनकी है, जगह वह तय करें, समय वह तय करें, हमें एक दिन पहले बता दें, मैं उनसे डिबेट करने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा में तो मंगल पांडेय का तो मुंह नहीं खुलता है तो वह क्या डिबेट करेंगे।
रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा, पटना