ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Politics: 2025 में किसका हिसाब करेंगे तेजस्वी यादव? 7 प्वाइंट में डबल...

Bihar Politics: 2025 में किसका हिसाब करेंगे तेजस्वी यादव? 7 प्वाइंट में डबल इंजन सरकार से मांगा जवाब

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार की एनडीए सरकार पर हमला बोला है और सात प्वाइंट्स में नीतीश सरकार से जवाब मांगा है.

27-Feb-2025 12:58 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: सोशल मीडिया के जरिए लगातार सरकार पर हमलावर हो रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि जनता इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी चीजों को अच्ची तरह से हिसाब करेगी। तेजस्वी ने सात प्वाइंट में एनडीए सरकार से जवाब मांग दिया है।


दरअसल, बिहार में विधानसभा का चुनाव इसी साल होना है। 2025 के अक्टूबर-नवंबर महीने में बिहार विधानसभा का चुनाव होगा। चुनाव से पहले विपक्ष सरकार को घेरने की हर संभव कोशिख कर रही है और अपने हमलों को तेज कर दिया है। अपराध और भ्रष्टाचार से लेकर विभिन्न मुद्दों पर आरजेडी चीफ लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव लगातार हमले बोल रहे हैं। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सरकार को घेरने की कोशिशि की है।


सोशल मीडिया एक्स पर तेजस्वी ने लिखा, “जिस बिहार को सबसे अधिक आर्थिक मदद और विशेष राज्य के दर्जे की आवश्यकता थी, उसे फिर से भाजपा-एनडीए सरकार ने केंद्रीय बजट में नजरअंदाज कर दिया। ना विशेष राज्य का दर्जा, ना रोजगार पर चर्चा, ना स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार पर खर्चा, ना कल-कारखानों और उद्योगों की व्यवस्था, ना पलायन रोकने की कोई विस्तृत योजना, ना कोई ट्रेन और निवेश का कोई बड़ा प्रॉजेक्ट, ना बाढ़-सूखाड़ जैसी आपदाओं से स्थायी समाधान के लिए विशेष आर्थिक सहायता”।


तेजस्वी ने आगे लिखा, “क्या भाजपा और उसके सहयोगी दल बिहार की आवाज़ यूं ही अनसुनी करते रहेंगे? प्रदेश में 20 वर्षों की एनडीए सरकार और केंद्र में 11 वर्षों की एनडीए सरकार को जवाब देना होगा। 2025 में सबका हिसाब होगा, बिहार में बदलाव होगा”।