ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / नीतीश कुमार को क्लीन चिट मिलने से विरोधियों पर हमलावर हुई JDU, त्यागी...

नीतीश कुमार को क्लीन चिट मिलने से विरोधियों पर हमलावर हुई JDU, त्यागी ने तेजस्वी से पूछा सीधा सवाल

06-Jan-2020 01:27 PM

PATNA: सुप्रीम कोर्ट से बिहार के सीएम नीतीश कुमार को क्लीन चिट मिलने पर जेडीयू खेमे में खुशी की लहर है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जेडीयू अब विरोधियों पर पूरी तरह से हमलावर हो गई है. जेडीयू नेता के सी त्यागी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से सीधा सवाल पूछा है.


के सी त्यागी ने कहा है कि तेजस्वी यादव अब मुद्दाहीन हो गये हैं. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार का इमेज पहले से क्लीन है, लेकिन विपक्ष इस मुद्दे को लेकर हमेशा उनपर सवाल उठाता था. लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विपक्ष की बोलती बंद हो गई है. केसी त्यागी ने कहा कि तेजस्वी यादव बेवजह इस मुद्दे को हमेशा उठाते थे. लेकिन अब उनके पास कोई जवाब नहीं है.


के सी त्यागी ने कहा कि जिनका खुद का पॉलिटिकल इमेज नहीं है वो नीतीश कुमार पर सवाल उठा रहे थे. अब उन्हें इसका जवाब मिल गया होगा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को लगता था कि नीतीश के खिलाफ उनके हाथ जैकपॉट लग गया हो, लेकिन अब उन्हें झटका लगा है.