ब्रेकिंग न्यूज़

अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

Home / politics / मिशन-2020 के लिए युवाओं पर तेजस्वी की नजर, 14 सितंबर को युवा RJD...

मिशन-2020 के लिए युवाओं पर तेजस्वी की नजर, 14 सितंबर को युवा RJD की बैठक बुलाई

13-Sep-2019 03:29 PM

By 13

PATNA : लोकसभा चुनावों में हार के कारण अज्ञातवास पर गए तेजस्वी यादव वापसी के बाद फिर से एक्शन में है। तेजस्वी यादव ने पार्टी और संगठन को लेकर जो होमवर्क किया है उसके मुताबिक युवाओं को जोड़े बगैर आरजेडी बिहार में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकती। https://youtu.be/WsiUFXm9xiw यही वजह है कि तेजस्वी यादव ने पार्टी के सदस्यता अभियान में सबसे ज्यादा फोकस युवाओं पर रखा है। सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर की गई बैठक में तेजस्वी यादव ने पार्टी के बड़े से लेकर छोटे नेताओं तक को निर्देश दिया था कि वह ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ें। तेजस्वी ने अपनी पार्टी के नेताओं को बताया था कि कैसे बीजेपी ने युवाओं के बीच लोकप्रियता हासिल करके रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की है। मिशन 2020 के लिए तेजस्वी ने अपनी पार्टी को युवाओं के ऊपर सेंट्रलाइज कर दिया है। इसी रणनीति पर फीडबैक के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आगामी 14 सितंबर को युवा आरजेडी की बैठक बुलाई है। तेजस्वी यादव के एक पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर बुलाई गई इस बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ-साथ आगामी चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। इस बैठक में युवा आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, प्रदेश अध्यक्ष मो. कारी सोहैब सहित सभी युवा इकाई के पदाधिकारी शामिल होंगे।