ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / politics / Bihar Budget Session 2025: बचौल या उसके बाप का राज है क्या? बीजेपी...

Bihar Budget Session 2025: बचौल या उसके बाप का राज है क्या? बीजेपी विधायक पर भड़के तेजस्वी, सीएम नीतीश को भी खूब सुनाया

10-Mar-2025 04:53 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Budget Session 2025: बीजेपी विधायक हरीभूषण सिंह बचौल के बयान को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। विपक्षी दलों के नेता बचौल के बयान को लेकर हमलावर हो गए हैं। इस बीच तेजस्वी यादव का बयान आया है। तेजस्वी ने तो बचौल की बखीया उधेड़ दी और यहां तक कह दिया कि बचौल या उसके बाप का राज है क्या?


तेजस्वी यादव ने हमला बोलते हुए कहा किबीजेपी विधायक हरीभूषण सिंह बचौल ने मुसलमानों के प्रति जो बयान दिया है कि वह होली में बाहर न निकलें, यहां कोई बचौल या उनके बाप का राज है क्या? ये बचौल होता कौन है? कैसे इस तरह का बयान दे सकता है। सरकार के मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। महिलाएं जब अपने सम्मान की बात उठाती हैं तो दलित और अति पिछड़ा महिलाओं को डांट देते हैं।


तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री को हिम्मत है बचौल को बुलाकर डांटने की, कहां गायब हो गए हैं मुख्यमंत्री। उनको किसी चीज से कोई मतलब ही नहीं है। जेडीयू पर संघ और बीजेपी के संगत का असर हो गया है। मुख्यमंत्री को कोई लेना देना नहीं है, सब कोई जाए भांड में मुख्यमंत्री कुर्सी की जुगाड़ में। मुख्यमंत्री को सिर्फ अपनी कुर्सी से मतलब रह गया है।


तेजस्वी ने कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब को मानने वाला देश है, राम और रहीम को मानने वाला देश है और यह बीजेपी का एमएलए बचौल, यह बिहार है बचौल समझ लो तुम। यहां एक मुसलमान की रक्षा पांच-छह हिन्दू मिलकर करेंगे। तुम जैसे और तुम्हारे बाप तोगड़िया जैसे बहुत लोग आए। सभी को बिहार ने निपटा दिया। भले ही हमारी सत्ता रहे या ना रहे जबतक हमारी पार्टी है, तबतक इनके एजेंडा को कामयाब नहीं होने देंगे।


उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो समाज में गंदगी फैलाना चाहते हैं, मुख्यमंत्री उनके खिलाफ थोड़ा हिम्मत दिखाएं। सिर्फ कुर्सी के जुगाड़ में मत रहिए। हिम्मत है तो बुलाकर बचौल को डांटिए या विधानसभा में खड़ा करा के माफी मंगवाइए लेकिन सभी लोग जान रहे हैं कि मुख्यमंत्री ऐसा नहीं करेंगे। उन्हें सिर्फ और सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है।