बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
31-Jan-2021 02:47 PM
PATNA : किसान आंदोलन के समर्थन में महागठबंधन ने शनिवार को मानव श्रृंखला बनाई थी. मानव श्रृंखला के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य एक ही कतार में खड़े हुए, लेकिन घंटे भर तक के एक दूसरे के करीब रहने के बावजूद इन दोनों के बीच में कोई मुलाकात नहीं हो पाई थी.
आज दीपांकर भट्टाचार्य तेजस्वी से मुलाकात करने 10 सर्कुलर आवास पहुंचे हैं. अब से थोड़ी देर पहले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर भाकपा माले के महासचिव की एंट्री हुई है. दोनों नेताओं के बीच इस वक्त मुलाकात पर चल रही है. माना जा रहा है कि मानव श्रृंखला की सफलता और किसान आंदोलन के साथ-साथ बिहार में एनडीए को आगे कैसे खेला जाए इसके लिए यह दोनों में बातचीत कर रहे हैं हालांकि इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
दीपांकर भट्टाचार्य और तेजस्वी यादव के बीच ही यूं तो मुलाकात से बहुत कम हुई हैं, लेकिन मानव श्रृंखला के बाद इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है. विधानसभा सत्र 19 फरवरी से शुरू होना है और अगर दीपांकर तेजस्वी के साथ मिल रहे हैं तो जाहिर है बजट सत्र में विपक्ष की रणनीति को लेकर भी चर्चा होगी.