छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
27-Nov-2020 03:30 PM
PATNA: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पर हत्या का आरोप लगा है. उनको जुर्माना भी देना पड़ा है. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार विधानसभा में तेजस्वी यादव पर भड़क गए. सीएम ने कहा कि ''यह बकवास कर रहा है. इसकी जांच कराई जाए. बड़े भाई सामान दोस्त का बेटा हैं. इसलिए हम सुनते रहते हैं. लेकिन यह कुछ भी बोल देता है. ये झूठ बोल रहा है. इसको नेता प्रतिपक्ष कौन बनाया, इसको डिप्टी सीएम किसने बनाया हैं. इस पर जब आरोप लगा तो मैंने कहा कि एक्सप्लेन करो जब नहीं किया तो मैंने इसको छांट दिया.''
तेजस्वी ने नीतीश सरकार को बताया फर्जी
तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सरकार फर्जी है. क्योंकि यह सरकार ही चोर दरवाजे से आई है. अगर सत्ता में आए हैं तो कुछ काम तो किजिए. इसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने एतराज जताया. डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इस तरह का असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. ऐसा कभी सदन में नहीं हुआ है.
क्यों नहीं मिला विशेष राज्य का दर्जा
तेजस्वी यादव ने कहा कि राबड़ी देवी ने आंचल फैलाकर विशेष राज्य का दर्ज मांगा था. जब वह सीएम थी, लेकिन उस समय नहीं मिला, लेकिन अब तो डबल इंडन की सरकार है. बिहार को विशेष राज्य का दर्ज कौन देगा. क्या अमेरिका के राष्ट्रपति बिहार को विशेष राज्य का दर्ज देंगे. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के लोग नहीं चाहते हैं कि बिहार के विशेष राज्य का दर्ज मिले.
कब देंगे 19 लाख रोजगार
तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग नहीं चाहते हैं कि बिहार के विशेष राज्य का दर्ज मिले. विशेष राज्य का दर्जा छोड़िए आप फ्री में कोरोना कीट ही मंगाइये. अब तो डिप्टी सीएम भी दो-दो है. बीजेपी ने 19 लाख रोजगार देने की बात की है. यह बताना चाहिए की रोजगार कब देंगे. सीएम तो पहले ही इनकार कर चुके हैं कि इतना रोजगार कैसे दिया जाएगा. राज्यपाल के अभिभाषण में यह नहीं बताया गया कि बिहार कैसे पिछड़ा राज्य से बाहर निकलेगा. उद्योग कैसे लगेगा. लेकिन सीएम ने तो बहाना बना लिया और कहा कि समुद्र रहेगा तो उद्योग लगेगा. क्या हर उद्योग लगाने के लिए समुद्र ही जरूरी है.