gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...
02-Nov-2020 12:21 PM
PATNA : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के ठीक पहले राजनीतिक बयानबाजी व्यक्तिगत टीका टिप्पणी तक जा पहुंची है. लगातार नेता एक दूसरे के ऊपर व्यक्तिगत हमले बोल रहे हैं और इसी कड़ी में जनता दल यूनाइटेड ने लालू के दोनों लालू के ऊपर तीखा हमला बोला है.
राधा खोज रहे तेजप्रताप
जेडीयू प्रवक्ता अजय आलोक ने लालू यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को लंपट बताया है और कहा है कि इन दोनों लपटों से हसनपुर और राघोपुर की महिलाओं को सचेत रहने की जरूरत है और खुद को कृष्ण के वंशज बताते हैं. कृष्ण ने द्रौपदी के सम्मान की रक्षा की थी, लेकिन यह लंपट महिलाओं का अपमान कर रहे हैं .
इतना ही नहीं अजय आलोक ने यह भी कहा है कि जिनका अपनी पत्नी के साथ अभी तलाक का केस फाइनल नहीं हुआ है वह अपने लिए राधा ढूंढ रहे हैं. आलोक ने आरोप लगाया है कि एक बड़े चैनल की महिला पत्रकार के साथ लालू के बेटे ने अभद्र व्यवहार किया. महिला पत्रकार के साथ जो कुछ हुआ है उसके बाद कोई भी महिला रिपोर्टर इनका इंटरव्यू करने से डरेगी. 1998 का दुर्गा पूजा नहीं भूलना चाहिए. जब इनके ही लोगों ने दो लड़कियां उठा ली थीं.