ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा!

Home / politics / तेजस्वी ने PM मोदी से पूछा- जंगलराज का महाराजा कौन, छठ पर सत्ता...

तेजस्वी ने PM मोदी से पूछा- जंगलराज का महाराजा कौन, छठ पर सत्ता संरक्षित अपराधियों ने बिहार में मचाया है तांडव

21-Nov-2020 07:49 PM

PATNA: छठ पर्व के दौरान ही भी बिहार के कई अपराधिक घटनाएं हुई है. जिसके बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. यही नहीं तेजस्वी ने पीएम मोदी को टैग कर पूछा कि हैं कि जंगलराज का महाराजा कौन?

अपराधियों का तांडव

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि’’ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, देखिए, छठ के पावन पर्व पर सत्ता संरक्षित अपराधियों ने कैसा तांडव मचा रखा है? कठपुतली मात्र मुख्यमंत्री जी से जनता सवाल ही नहीं पूछना चाहती क्योंकि जनता ने उन्हें बुरी तरह नकारा है. महान जनता पूछना चाहती है कि इस महाजंगलराज का महाराजा कौन है?’’

मंत्रियों पर भी उठाया सवाल

तेजस्वी यादव ने इससे पहले ट्वीट किया कि ‘’नीतीश कुमार के 14 में से 8 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है. ख़बरदार अगर कोई नैतिकता,सुशासन और लोकलाज की बात करेगा. बदलाव के जनादेश के विपरीत अनैतिक सरकार बनाते ही नीतीश कुमार ने रोजी-रोटी जैसे सकारात्मक मुद्दों को छोड़ नकारात्मकता को गले लगा लिया है. सीएम नीतीश कुमार 19 लाख नौकरी, शिक्षकों के लिए समान काम-समान वेतन, कृषि ऋण माफ़ी, बिजली दर कम करना, पुरानी पेंशन लागू करना,संविदाकर्मी, शिक्षा पर बजट का 22 फ़ीसदी खर्च करने, उद्योग लगाने, Super Speciality अस्पताल बनाने जैसे जन सरोकारी मुद्दों पर विमर्श क्यों नहीं करते?’’