BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
21-Oct-2020 10:37 AM
PATNA: तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा कि वह मानसिक और शारीरिक रूप से थक गए हैं. यही कारण की कुछ भी बोलते रहते हैं.
तेजस्वी ने कहा कि वह 15 साल से बिहार के सीएम हैं इस तरह का बयान देते हैं. साढ़े चार लाख नौकरी के पद खाली है. नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार फिसड्डी है. साढ़े पांच लाख नौकरी देनी है. नीतीश कुमार के शासन में 60 घोटाला हुआ है. 30 हजार करोड़ रुपए का बंटरबांट हुआ है.
जल जीवन हरियाली मिशन में 24 हजार करोड़ का है. इसमें भी घोटाला हुआ है. नीतीश कुमार के विज्ञापन में 500 करोड़ रुपए खर्च का पता चला है. वह भी सरकारी पैसा खर्च किया. नौकरियों के लिए पहले से प्लान बना रहता है और बजट बना रहता है. लेकिन इस तरह का बयान देना गलत है.
नीतीश ने 10 लाख नौकरी पर उठाया था सवाल
भोरे में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कल तेजस्वी यादव पर हमला बोला था. नीतीश कुमार ने कहा था कि बिना सोचे कुछ भी बोल देता है. हम पूछते हैं कि अगर 10 लाख नौकरी दोगे तो पैसा कहां से आएगा. क्या नकली नोट दोगे या जेल से पैसा आएगा. नीतीश कुमार ने कहा था कि 10 लाख लोगों को नौकरी क्यों दोगे. देना है तो बाकी लोगों को भी दो. बिना मतलब का कुछ भी बोलते रहता हैं. मेरे खिलाफ बोलने से प्रचार मिलता है. जब 15 साल शासन करने का समय मिला तो पति-पत्नी ने कुछ नहीं किया. बिहार को बर्बाद कर दिया. अब बड़े-बड़े दावे कर रहे है.