ब्रेकिंग न्यूज़

पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Home / politics / तेजस्वी ने महंगाई को लेकर नीतीश पर बोला हमला, कहा- क्यों नहीं बोलते...

तेजस्वी ने महंगाई को लेकर नीतीश पर बोला हमला, कहा- क्यों नहीं बोलते हैं इस मुद्दे पर

26-Oct-2020 10:31 AM

PATNA: तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा में जाने से पहले महंगाई को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि जनता परेशान है, लेकिन सरकार को इसको लेकर कोई मतलब नहीं है. नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं. आखिर इस मुद्दे पर वह बोलते क्यों नहीं है. 

कारोबारी परेशान

तेजस्वी यादव ने कहा कि कोरोना संकट में और महंगाई बढ़ गई है. जिससे बिहार की जनता और कारोबारी परेशान हैं. कोरोना संकट में पहले से ही कारोबारी परेशान हैं. प्याज का रोना रोते थे, लेकिन प्याज अब 80 के पार हो गया है. इनलोगों को महंगाई नहीं दिख रही है. बिहार में बेरोजगारी चरम पर हैं. युवा परेशान होकर पलायन कर रहे हैं. किसान परेशान हैं. 

सच्चाई को सामने रखते हैं

तेजस्वी यादव ने कहा कि महंगाई पर नीतीश कुमार चुप्पी क्यों साधे हैं. उनके मुंह में दही क्यों जमा हुआ है. अगर मिलते तो उनको महंगाई का माला पहनाते हैं. बाप और मां से पूछने वाले नीतीश कुमार के बयान पर तेजस्वी ने कहा कि इस पर वह नीतीश कुमार को कुछ नहीं बोलेंगे. उनके मां-बाप ने बड़ों का सम्मान करना सिखाया है. उनकी हम इज्जत करते हैं. लेकिन उनकी कुर्सी जाते हुए दिख रही है. जिससे भड़के हुए हैं.