ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / राघोपुर की जनता विधायक नहीं सीएम चुनती हैं, मैं बनूंगा बिहार का CM

राघोपुर की जनता विधायक नहीं सीएम चुनती हैं, मैं बनूंगा बिहार का CM

14-Oct-2020 02:30 PM

VAISHALI: राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि राघोपुर की जनता पर भरोसा हैं. यहां की जनता विधायक नहीं, सीएम चुनती हैं. पहली बार जब यहां के लोगों ने विधायक बनाया तो वह डिप्टी सीएम बने. दूसरी बार चुनाव लड़ रहा हूं तो जरूर सीएम बनूंगा. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकेगी और एक नई सरकार बिहार बनेगी. नीतीश कुमार द्वारा बिना अनुभव के नेता बताए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं तो उनके शासन काल में ही में डिप्टी सीएम बना. उस समय क्यों बनाया. 



मेरे काम को देखें नीतीश

तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे अनुभव पर सवाल उठाने वाले नीतीश कुमार मेरे काम को देखिए. 200 करोड़ का सीआरएफ फंड एक हजार करोड़ का कराया. कई हजार किमी एसएच को एनएच में करवाया, गांधी सेतू पुल का काम मैंने करवाया है. महुआ में मेडिकल कॉलेज मैंने ही बनवाया. मैंने तो अपने विभाग के 100 प्रतिशत काम किया. उनके मंत्री को बजट का आधा काम भी नहीं करा पाते हैं. 

नीतीश को चुनौती

तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं नीतीश कुमार को चुनौती देता हूं कि आप अपने गृह जिला नालंदा का कोई सीट चुनिए और चुनाव मैदान में आए मैं आपके खिलाफ मैदान में उतरूंगा और आपको हराकर दिखाउंगा. आप मेरे चुनौती को स्वीकार किजिए.