BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
22-Oct-2020 09:50 AM
PATNA: तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार आजकल कुछ भी बोल रहे हैं. शायद वो भूल गए है कि बिहार का वित्तीय बजट 2,11,761 करोड़ है. जिसका 40% उनकी सरकार अपनी ढुलमुल,ग़ैर-ज़िम्मेदारना, भ्रष्ट और लचर नीतियों के कारण खर्च ही नहीं कर पाती है और अंत में नाकामियों के कारण 80 हज़ार करोड़ रुपये हर वर्ष सरेंडर होता है.
इन पैसों से होगा विकास
तेजस्वी ने कहा कि कोई कार्यकुशल सरकार लगभग 40 फ़ीसदी बजट राशि हर वर्ष सरेंडर क्यों करेगी? नीतीश कुमार और सुशील मोदी की तरह हम इस विशालकाय राशि का प्रयोग आपकी तरह लुभावने जातीय वोट बैंक बनाने हमारी सरकार बिना भ्रष्टाचार पूरी पारदर्शिता से एक एक पैसा सही कार्य में लगाएगी. राज्य की उत्पादकता बढ़ाएगी, पूंजीपतियों को निवेश के लिए आकर्षित कर नए उद्योग लगाएगी और राज्य की आय कई गुणा बढ़ाएगी.
30 हजार करोड़ का हुआ घोटाला
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी को बजट का कैसे पता चलेगा? इनके कार्यकाल में सृजन, धान, तटबंध घोटाले सहित 30 हजार करोड़ के 60 घोटाले हुए है. यानि इन्होंने बिहार का 30 हज़ार करोड़ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया. इन घोटालों को स्वयं प्रधानमंत्री मोदी विगत चुनाव में स्वीकार कर चुके है.