ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / अपराधियों को संरक्षण देते हैं नीतीश कुमार, JDU विधायक अमरेंद्र पांडेय आजतक नहीं...

अपराधियों को संरक्षण देते हैं नीतीश कुमार, JDU विधायक अमरेंद्र पांडेय आजतक नहीं हो पाया गिरफ्तार

13-Oct-2020 11:07 AM

PATNA:  बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एक दूसरे पर पलटवार करने का सिलसिला जारी है. तेजस्वी यादव ने क्राइम को लेकर एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला हैं. तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अपराधियों को संरक्षण देते हैं. 

अमरेंद्र पांडेय नहीं हो पाया गिरफ्तार

तेजस्वी यादव ने कहा बिहार में क्राइम का क्या हाल है. यह बिहार की जनता देख चुकी है. आज तक सीएम अपने विधायक अमरेंद्र पांडेय को गिरफ्तार नहीं करवा पाए. वह अपराधियों को संरक्षण देते हैं. बालिका गृह कांड के आरोपियों को बचाया गया है. अश्विनी कुमार चौबे के बेटे को आजतक गिरफ्तार नहीं किया गया. 

तेजस्वी यादव ने बक्सर कांड पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह पूरा मामला जघन्य अपराध है. नीतीश कुमार हर मोर्चे पर बिफल है. बिहार में अपराध बढ़ते ही जा रहा है और इनके पास कोई मुद्दा नहीं है. इस तरीके की बात करते हैं. तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के नामांकन में शामिल होने के लिए हसनपुर रवाना हुए.  इस दौरान ही नीतीश पर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किस आधार पर यह कहते हैं कि क्राइम, कम्युनलिज्म और करप्शन से समझौता नहीं करेंगे. लेकिन जनता उनका असली चेहरा देख रही है.