Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
03-Aug-2020 01:28 PM
PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जैसे ही कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई तो बीजेपी के नेता उनको जल्द ही ठीक होने की कामना करने लगे. इसके लेकर कई नेताओं ने ट्वीट किया, लेकिन बिहार बीजेपी के सीनियर नेता और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भूल गए. जिसके बाद वह विपक्ष के निशाने पर आ गए.
तेजस्वी यादव ने इसको लेकर सुशील कुमार मोदी को घेरा और कहा कि सुशील मोदी अमित शाह से जलते हैं. इसके कारण ही वह शाह के ठीक होने की कामना भी नहीं किए. लेकिन मैं उनको जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. तेजस्वी यादव ने रविवार को भी ट्वीट करते हुए लिखा भगवान से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. लेकिन सुशील मोदी शाह को भूल गए. जबकि बिहार के कई नेता और मंत्री ने ट्वीट कर भगवान से अमित शाह के जल्द ठीक होने की कामना की.
शाह को हुआ कोरोना
रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. तबीयत थोड़ा खराब होने के बाद टेस्ट कराया था. जिसके बाद उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.अमित शाह ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दिया है. शाह ने कहा कि ''कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं.''