ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / तेजस्वी को CM बनाने के लिए कैंपेन कर रही बहनें, सोशल मीडिया पर...

तेजस्वी को CM बनाने के लिए कैंपेन कर रही बहनें, सोशल मीडिया पर कर रही प्रचार

24-Oct-2020 03:41 PM

By Manish Kumar

PATNA: बिहार में तेजस्वी यादव विधानसभा चुनाव में सीएम बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. लेकिन इस बीच अपने भाई को सीएम बनाने के लिए उनकी बहनें भी सोशल मीडिया पर कैंपेन कर रही हैं. तेजस्वी की कई बहनें बिना राजनीति में रहते हुए भी जेडीयू और बीजेपी के खिलाफ प्रचार और ट्वीट कर रही है. 

news image


सोशल मीडिया में धुआंधार कर रही प्रचार

तेजस्वी यादव की बड़ी बहन मीसा भारती को छोड़कर कोई भी बहन राजनीति में नहीं आई हैं. उसके बाद भी भाई को सीएम बनाने के लिए बहनों ने कमर कस ली हैं. रोहिणी आचार्य, राज लक्ष्मी और हेमा यादव लगातार तेजस्वी से संबंधित खबरें और वीडियो को शेयर और रिट्वीट कर रही हैं यही नहीं जमकर नेताओं पर भड़ास भी निकाल रही हैं. इसमें सबसे आगे रोहिनी आचार्य हैं. 

news image


रोहिणी कर रही सबसे अधिक हमला

बीजेपी और जेडीयू पर हमला करने में सबसे आगे रोहिणी हैं. रोहिणी ने ट्वीट किया कि ‘’जनता ने बड़े प्यार से.... तुम्हें चौकीदारी का जिम्मा सौंपा था.! लेकिन तुम तो अडानी-अंबानी और नीरव मोदी के प्यार में बेवफा निकले!’’ अगले ट्वीट में निशाना साधा है और कहा कि "युवा मांगे रोजगार है.... उपहास उड़ाए नीतीश कुमार है! "सत्ता के दिन तेरे बचे हैं चार! अब गदी छोड़ तू नीतीश कुमार!!’’


news image


राजलक्ष्मी ने किया ट्वीट

तेजस्वी की बहन राजलक्ष्मी भी रोज तेजस्वी और आरजेडी की खबरों को शेयर करती हैं. राजलक्ष्मी ने ट्वीट किया कि ‘’पांच साल बिहार से गायब रहते हैं और चुनाव आते ही बिहार का बेटा बनने का नाटक करते हैं. 2020 में बिहार में लालटेन और 2020 में यूपी में साइकिल का राज होगा’’. अगला ट्वीट किया कि ‘’लालू जी के बाद दूसरे नेता बनें तेजस्वी जिसमें कार्यकर्ता इतने उत्साहित हैं कि नेता माइक के द्वारा दिए भाषण के बावजूद भी नेता से ज्यादा कार्यकर्ता की आवाज़ गूंज रही है. ये गूंज बिहार के बदलाव की नई आगाज़ है. इस गूंज को सुन नीतीश कुमार आज अपना सामान पैक कर लिए होंगे.’’

news image


हेमा भी मैदान में 

बीजेपी और जेडीयू नेताओं पर हमला करने में हेमा यादव भी पीछे नहीं हैं. भाई को सीएम बनाने के लिए वह भी मैदान में हैं. नेताओं पर जमकर निशाना साध रही हैं. हेमा यादव ने ट्वीट किया कि ‘’बिहार की जनता करें पुकार , मोदी अब तो दो अपने काम का हिसाब !!’  हेमा रोज कई ट्वीट को रिट्वीट करती हैं. इसमें तेजस्वी यादव के रैली के भीड़ वाला वीडियो और तेजस्वी यादव से संबंधित खबरें रोज शेयर करती हैं.