ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / भारत बंद में गायब रहने पर JDU ने उठाया सवाल, कहा- लालू प्रसाद...

भारत बंद में गायब रहने पर JDU ने उठाया सवाल, कहा- लालू प्रसाद स्पष्ट करें तेजस्वी कहां गए

09-Dec-2020 12:35 PM

PATNA: कृषि बिल के विरोध में भारत बंद बुलाया गया था, लेकिन इसमें तेजस्वी यादव शामिल नहीं हुए. जिसके बाद जेडीयू ने सवाल उठाया है. नीरज कुमार ने कहा कि इसको लेकर लालू प्रसाद को स्पष्ट करना चाहिए की उनका बेटा कहा फरार हो गए. 

नीरज कुमार ने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो से आग्रह है कि आपकी परिवारिक पार्टी में तेजस्वी फोबिया से ग्रसित है. इसलिए स्पष्ट करिए की 5 दिसंबर को तेजस्वी यादव के द्वारा लिया संकल्प लिया कि किसानों के साथ खड़े रहेंगे, लेकिन वह बंद के दौरान फरार रहे. 

नीरज कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद ने चार्जशीटेड बेटे को बिहार के माथे पर मढ़ दिया है. जो आपदा के दौरान फरार रहते हैं. जब भी बिहार में आपदा आता है तो तेजस्वी बिहार छोड़कर लापता हो जाते हैं. बता दें कि 5 दिसंबर को कृषि बिल के विरोध में गांधी मैदान के गेट पर तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के नेताओं के साथ प्रदर्शन किया था. इसके बाद गांधी मूर्ति के नीचे खड़े होकर शपथ लिया था.