ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार

Home / politics / तेजस्वी के बचाव में उतरी राबड़ी देवी, बोली- मेरा बेटा है... सवाल उठाने...

तेजस्वी के बचाव में उतरी राबड़ी देवी, बोली- मेरा बेटा है... सवाल उठाने वाले कौन

01-Jan-2021 12:40 PM

PATNA:  सत्ता पक्ष  के नेता लगातार तेजस्वी यादव के बिहार से गायब रहे पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन इस पर बचाव करने के लिए राबड़ी देवी सामने आई हैं. राबड़ी देवी कहा कि तेजस्वी मेरा बेटा है. जब मैं नहीं पूछ रही हूं तो दूसरे सवाल उठाने वाले कौन होते हैं. 

राबड़ी देवी ने कहा कि तेजस्वी यादव बिना काम के बाहर नहीं चाहते हैं. जब काम होता है तो वह जाते हैं. कोई इंसान घर में कैद रहता है क्या. वह अपने रिश्तेदारों का यहां भी नहीं जा सकता है. उसका काम बिहार की जनता देख चुकी है. उसने से पीएम से लेकर सीएम तक को चुनाव में अकेले  नचा दिया. उनका 30 हेलिकॉप्टर उड़ रहा था, लेकिन तेजस्वी एक हेलिकॉप्टर से सब पर भारी पड़ा. 

सत्ता पक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं

राबड़ी देवी ने कहा कि जेडीयू-बीजेपी नेताओं के द्वारा लालू प्रसाद यादव ऊपर सवाल पूछने पर कहा कि लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं रहता है. लालू जी और लालू परिवार पर ही सवाल करते रहते हैं. वही तेजस्वी यादव के गायब रहने के सवाल पर राबड़ी देवी ने जेडीयू बीजेपी नेताओं को खूब सुनाया. राबड़ी ने कहा कि मेरा बेटा है कहीं भी जाए पूछने वाले दूसरे लोग कौन होते हैं. अपना काम धंधा है जाता रहता है घूमना चाहिए. घूमने फिरना स्वास्थ्य के लिए ठीक होता है. बता दें कि लगातार जेडीयू और बीजेपी केे नेता सवाल उठा रहे है  कि तेजस्वी यादव बिहार से लापता है.