ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी!

Home / politics / तेजस्वी यादव जेल जाएंगे, JDU नेताओं ने किया दावा

तेजस्वी यादव जेल जाएंगे, JDU नेताओं ने किया दावा

07-Dec-2020 08:12 AM

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बावजूद सियासी तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर हमलावर हैं तो वहीं जेडीयू भी तेजस्वी पर पलटवार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. जेडीयू के नेताओं ने तेजस्वी यादव को लेकर अब नया दावा किया है जेडीयू नेताओं का कहना है कि तेजस्वी यादव जल्द जेल जाएंगे।

पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार के वंशवेल तेजस्वी यादव की गिरफ्तारी होगी और वह जेल भी जाएंगे तेजस्वी यादव किसानों के लिए ढोंग दिखाने की कोशिश कर रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि जंगल राज के दौर में नौकरी के नाम पर किसानों की जमीन तरुण के नाम से तेजस्वी यादव ने लिखवा ली और अब वह चिचियाने का काम कर रहे हैं.



नीरज कुमार ने तेजस्वी से पूछा है कि उन्होंने किसानों की जमीन का और मर्यादित सौदा कैसे किया. किसानों को मजदूर बनाने वाले उनके पिता के कुकृत्य में तरुण का क्या रोल है. नौकरी के नाम पर किसानों की जमीन है लिखवाई गई. आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है और 8 दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद में भी उतरने का फैसला किया है. ऐसे में अब जनता दल यूनाइटेड लगातार तेजस्वी के ऊपर कई सवाल खड़े कर रहा है.