बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
31-Jul-2025 12:26 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पहली बार अपने पूरे परिवार की तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनकी पत्नी राजश्री यादव, बेटी कात्यायनी और हाल ही में जन्मे बेटे इराज लालू यादव भी नजर आ रहे हैं।
तेजस्वी यादव और राजश्री को इस साल मई 2025 में बेटे का जन्म हुआ था। इससे पहले, वर्ष 2023 में तेजस्वी पहली बार पिता बने थे, जब उन्हें एक बेटी हुई थी। उन्होंने अपने बेटे का नाम इराज लालू यादव रखा, जो उस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना था।
नई साझा की गई तस्वीरों में से एक तस्वीर में तेजस्वी यादव अपनी बेटी कात्यायनी को गोद में लिए हुए हैं, जबकि उनकी पत्नी राजश्री के हाथों में बेटा इराज नजर आ रहा है। दूसरी तस्वीर में तेजस्वी यादव बेटे को गोद में लिए हैं और राजश्री उनके पास खड़ी हैं।
तीसरी तस्वीर में वे दोनों बच्चों के साथ एक फ्रेम में दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए तेजस्वी यादव ने एक भावुक संदेश भी लिखा कि समृद्ध सामाजिक परंपरा, पारिवारिक मूल्य, बड़ों का स्नेह-आशीर्वाद, संस्कार और संस्कृति इंसान को सभ्य तथा जीवन को अनमोल बनाती है।
बता दें कि तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी साल 2021 में हुई थी। उनके बेटे का जन्म कोलकाता के एक निजी अस्पताल में हुआ था। बेटे के जन्म की घोषणा करते हुए तेजस्वी ने पहले "जय हनुमान" भी लिखा था।

