ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / politics / Bihar News: रसोइया बहनों के समर्थन में उतरे तेजस्वी यादव ने किया ऐलान,...

Bihar News: रसोइया बहनों के समर्थन में उतरे तेजस्वी यादव ने किया ऐलान, कहा..हमारी सरकार बनी तो इन बहनों के साथ किया जाएगा न्याय

तेजस्वी ने कहा कि इन बहनों को सरकार सिर्फ 1645 रुपये मासिक भत्ता देती है। महंगाई के दौर में इतने कम पैसे में इनका परिवार कैसे चलता होगा ये बहनें ही जानती हैं। जितनी मेहनत ये करती है उतना मेहनताना भी नहीं मिलता है। हमारी सरकार बनी तो न्याय होगा।

07-Mar-2025 04:12 PM

By First Bihar

BIHAR POLITICS: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला कर कहा कि जीविका, ममता और आशा कार्यकर्ताओं की तरह रसोइया बहनों का भी राज्य सरकार शोषण कर रही है। वहीं, उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार बनने पर इस वर्ग के साथ न्याय किया जाएगा।


पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर रसोइया बहनों का आंदोलन जारी है। वेतन की बढ़ोतरी सहित अपनी कई मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। आज रसोइया बहनों को बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का साथ मिला। रसोइया बहनों से मिलने के लिए तेजस्वी यादव अचानक गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंच गये जहां उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य की ममता, आशा कार्यकर्ता, ममता और रसोइया बहनों का बिहार सरकार शोषण कर रही है। 


इन बहनों को सरकार सिर्फ 1645 रुपये मासिक भत्ता देती है। इतने कम पैसे में इनका परिवार कैसे चलता होगा ये बहनें ही जानती है। जितनी मेहनत ये बहनें करती है उतना मेहनताना भी नहीं मिलता। महंगाई इतनी है कि 1645 रुपये कब खर्च हो जाते होंगे पता भी नहीं चलता होगा। इन बहनों को इतने पैसे में परिवार चलानाबेहद मुश्किल है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनती है तब इन बहनों के साथ न्याय किया जाएगा। इन्हें उचित वेतन और सम्मान दिया जाएगा। 


इतना पैसा दिया जाएगा कि वो सम्मानजनक जिन्दगी दी सकेंगी और परिवार का भरण पोषण अच्छे तरीके से कर पाएंगी। महागठबंधन की सरकार 2025 में बनी तो रसोइयां बहनों को उनका वाजिब हक दिया जाएगा। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन बहनों की आवाज को दबाने की कोशिश की गयी तो विपक्ष हर स्तर पर इन बहनों की लड़ाई लड़ेगा। 


जब तक रसोइया बहनों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता तब तक ये अपना संघर्ष जारी रखेंगी। तेजस्वी यादव ने रसोइया बहनों से कहा कि आप आंदोलन जारी रखिए आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। आंदोलन को और मजबूत करने के लिए रसोइया बहनों से तेजस्वी ने समर्थन मांगा। कहा कि उनकी मांगों के सामने सरकार को झुकना ही पड़ेगा। रसोइया बहनों के साथ उनका भाई खड़ा है। बहन की आवाज को दबने नहीं देंगे।