BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
04-Aug-2020 01:55 PM
PATNA: बिहार सरकार के बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस को सीबीआई जांच के लिए दे दिया है. इसके बाद तेजस्वी यादव ने फर्स्ट बिहार से कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ साथ सरकार रामेश्वर कुशवाहा के मामले की जांच भी सीबीआई से कराए.

कोर्ट की निगरानी में हो जांच
तेजस्वी यादव ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कोर्ट की देखरेख में होनी चाहिए.पहले भी सीबीआई कई मामले की जांच कर रही है. अब तक उस में क्या हुआ सब जानते है. इस लिए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई की जो जांच हो. वह कोर्ट के निगरानी में ही हो.
सदन में उठाई आवाज
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों सदन में भी आवाज उठाई और सुशांत के परिवार से मिलने भी गए. शेखर सुमन जब आये तो हमने उनके साथ मिल कर पीसी किया और मामले की जांच की बात कही. बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस क्या कर रही है वह तो सब देख ही रहे है. उस में हमे कुछ नहीं कहना. लेकिन बिहार पुलिस जो जांच करती है वह बिहार के लोग देख रहे है. नीतीश कुमार पुलिस व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर के रख दिये हैं.