ब्रेकिंग न्यूज़

चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप

Home / politics / तेजस्वी बोले.. कार्यकर्ताओं से मिलने से रोक रही पुलिस, राबड़ी आवास के आगे...

तेजस्वी बोले.. कार्यकर्ताओं से मिलने से रोक रही पुलिस, राबड़ी आवास के आगे हो रही पेट्रोलिंग

21-Jan-2021 03:50 PM

PATNA: तेजस्वी यादव ने बिहार पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उनको कार्यकर्ताओं और पार्टी के विधायकों से मिलने से रोका जा रहा है. सचिवालय थाना की पुलिस सिर्फ राबड़ी देवी के आवास के बाहर गश्ती करती रहती है. क्या मेरे आवास के सामने ही अपराध हो रहा है. जिलों में पुलिस क्यों नहीं गश्ती कर रही है.



सुरक्षाकर्मियों का मांगा गया लिस्ट

तेजस्वी यादव ने कहा कि सुरक्षा और आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों का लिस्ट मांगा गया है. क्या हमारे सुरक्षाकर्मियों से सीएम को खतरा है. इतने दिन से हमलोग रह रहे थे आजतक तो उनको कोई परेशानी नहीं हुई. दिन भर सचिवालय थाना की पुलिस आवास के सामने गश्ती करती रहती है. जिन लोगों की बात सरकार नहीं सुन रही है तो वह मिलने के लिए मेरे पास आएंगे ही. इसको लेकर भी सरकार को परेशानी हो रही है. 


देश की संपत्ति बेच रही बीजेपी

तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी की सरकार देश की संपत्ति बेच रही है. एक दिन ऐसा आएगा कि किसान देश के भिखारी बन जाएंगे. बिहार में किसानों की स्थिति खराब है. जिस जगह पर शिक्षक धरना दे रहे थे उस धरना स्थल को भी खत्म कर दिया गया है. विधायकों का मंदिर सदन होता है उसको भी दो दिन करना चाहता थे. लेकिन हमलोगों ने इसको लेकर आवाज उठाई तो बजट सत्र 22 दिन का हुआ. 


मानव श्रृंखला और जागरूकता अभियान

तेजस्वी यादव ने कहा कि कृषि बिल के विरोध में 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाएंगे. कर्पूरी जयंती से लेकर एक सप्ताह जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. जिससे किसान जागरूक होंगे. तेजस्वी ने कहा कि 2006 में नीतीश कुमार ने बाजार समिति को बंद कर दिया था. एमएसपी को लेकर 24 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक विरोध प्रदर्शन करें. इसमें महागठबंधन के सभी दल शामिल होंगे. बिहार में किसान दिन पर दिन मजदूर होते जा रहे हैं. किसानों की स्थिति खराब होती जा रही है. लेकिन किसानों को लेकर पंचायत स्तर तक मानव श्रृंखला बनाया जाएगा. उनको जागरूक किया जाएगा. तेजस्वी ने कहा कि किसानों के साथ आरजेडी सड़क से लेकर संसद तक साथ में खड़ी रही. मानव श्रृंखला में शामिल लोग एक मुट्ठी मिट्टी हाथ में लेंगे.