ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?

Home / politics / बिहार में उद्योग लगाने की नहीं है मंशा, सिर्फ नीतीश कुमार खोजते हैं...

बिहार में उद्योग लगाने की नहीं है मंशा, सिर्फ नीतीश कुमार खोजते हैं बहाना

20-Oct-2020 11:03 AM

PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की शुरू से ही उद्योग लगाने की मंशा नहीं थी. इसको लेकर बहाना खोजते हैं. बिहार में उद्योग होता तो लोगों को नौकरी मिलती और बिहार का पैसा बिहार में रहता. शिक्षा और इलाज का पैसा बिहार से बाहर जाता है. बिहार में क्यों नहीं हो सकता है. बिहार में कारखाना क्यों नहीं लग सकता है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद जब रेल मंत्री थे तो छपरा, परसा मधेपुरा में रेलवे का कारखाना लगा. लेकिन नीतीश कुमार थक गए है. उनक अब बिहार संभल नहीं रहा है. जिसके कारण उनके अब कारखाना नहीं लगा लगा सकते है. युवाओं को रोजगार नहीं दे सकते हैं. हरियाली मिशन के तहत 24 हजार करोड़ रुपए कहा से आया है. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के युवाओं को आगे बढ़ाने की इच्छा शक्ति नहीं है. नीतीश कुमार कुछ दिन पहले चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में उद्योग नहीं लग सकता है क्योंकि यहां पर समुंद्र नहीं है. वही, कल सुशील मोदी ने भी उद्योग नहीं लगने का कारण बताते हुए कहा था कि बिहार में जमीन नहीं है.  जिस पर तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा में भी समुंद्र नहीं है वहां पर भी एग्रीकल्चर की ही जमीन है लेकिन वहां पर भी उद्योग कैसे है.